हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने आवास के नाम पर भुगतान रोके जाने का विरोध किया है। सोमवार को नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्मित आवासों को अब नगर निगम अपना बता रहा है। इसके नाम पर सफाई कर्मचारियों के आवास भत्ता, पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति देयक रोके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशिक्षित और अनपढ़ कर्मचारियों को जानकारी के अभाव में वर्षों से गुमराह किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को भी पेंशन एवं ग्रेच्युटी से वंचित रखा गया है, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यह भी पढ़ें- शिविर में हुआ समस्या का समाधान इसका जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.