सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सांगोबाध। बभनी ब्लाक के आसनडीह ग्राम पंचायत निवासी सरिता देवी ने ग्राम प्रधान के पुत्र पर आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से शिकायत पत्र देकर बताया कि प्रधान पुत्र ने आवास योजना के तहत घर बनवाने के नाम पर उनसे पूरे पैसे ले लिए, लेकिन आवास अभी तक अधूरा है। उन्होंने बीडीओ से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि हमारे पास ऐसा कोई मामला नही आया है, पर देखवाते हैं। जांच कर उचित कारवाई किया जायेगा। यह भी पढ़ें- जेडी की जांच में वित्तीय अनियमितता के दोषी मिले डीडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.