बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- फोटो : सरमेरा विरोध-सरमेरा प्रखंड कार्यालय के सामने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करते आवास योजना के कर्मी। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों ने बुधवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों का बहिष्कार किया। कार्यपालक सहायक अमूल कुमार ने बताया कि आठ माह से वेतन नहीं मिला है। भूखों मरने की नौबत आ गयी है। आवास पर्यवेक्षक विजेन्द्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार को भी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। जब तक वेतन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आवास कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर में ग्रामीण आवास संघ की हुई बैठक यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास सहायक तीन दिन के ...