सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला, सवांददाता। जिले में प्रधानमंत्री और अबुआ आवास योजना के तहत कार्यरत जिला और प्रखंड स्तर के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से चार दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। यह हड़ताल 20 मार्च तक चलेगी। इससे राज्य की महत्वपूर्ण आवास योजनाओं का काम कभी भी ठप हो सकता है।कर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उनकी मुख्य मांगों में नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं।प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस चार दिवसीय सांकेतिक विरोध के बाद भी नहीं चेती, तो वे आगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।आवास निर्माण की प्रक्रिया होगी बाधित : प्रधानमंत्री आवास योजना और राज्य ...