नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का आवास ऋण पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2026-27 की चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर सकता है। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 में नौ लाख करोड़ रुपये के आवास ऋण पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार किया था। एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने कहा, आवास ऋण क्षेत्र में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है। बैंक ने देशभर में आवास ऋण को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए पूरे देश में 460 से अधिक आवास ऋण 'प्रसंस्करण केंद्र' हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...