हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा क्षेत्र में सरकारी आवास आवंटन में चल रही अनियमितताओं और धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने प्रधान संग बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। कुरारा विकासक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरुआ की ग्राम प्रधान/प्रशासक रूचि यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में कहा कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन जब अंतिम सूची जारी हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव में तानात सचिव ने पात्रों के नाम काटकर आवास संपन्न लोगों को दे दिये। सचिव ने नियमों को ताक पर रखकर उन लोगों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं जो इस योजना की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। कई दिव्यांगों जो ...