धनबाद, अप्रैल 12 -- जोड़ापोखर। बीसीसीएल की जयरामपुर कोलियरी में एक ही आवास दो कर्मियों को आवंटित करने और फिर रद्द करने के विरोध में शनिवार को संयुक्त मोर्चा ने बरारी कोलियरी में चक्का जाम कर दिया। हड़ताल के कारण बिजली-पानी की आपूर्ति और ब्लास्टिंग का काम ठप रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना पदाधिकारी (पीओ) अनिल कुमार ने मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता की। पीओ ने आवास की कमी स्वीकारते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...