नवादा, जुलाई 23 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (जीविका) की बैठक बुधवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। इसमें आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के संचालन, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों तथा जीविका के माध्यम से संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के निर्देश जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन स्कूलों में आवासित छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा मेन्यू का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। जीविका के डीपीएम ने बैठक में जानकारी दी कि जीविका के माध्यम से स्कूलों में निर्धारित मेन्यू के अनुरूप छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से नाश्...