पटना, मार्च 13 -- भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कार्यपालक अभियंताओं को आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालयों का निर्माण मिशन मोड में किया जा रहा है। कई भवनों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जिन जगहों पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है, वहां निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के अनुसार, भवन निर्माण विभाग भोजपुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 720 आसन वाले 36 डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय और समस्तीपुर में 480 क्षमता का आवासीय विद्यालय एवं 55 से अधिक संख्या में 100 क्षमता वाले राजकीय छात्रावास का निर्माण कर रहा है। इसके अतिरिक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.