मधुबनी, अप्रैल 12 -- रामशरण साह मधुबनी। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने रविवार को मधुबनी ऑफिसर्स कॉलोनी में 15.19 करोड़ की लागत से नवनिर्मित जज आवास न्याय निकेतन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधा मिलने से न्यायाधीशों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। अब न्यायिक पदाधिकारियों को आवास के अभाव में इधर-उधर भटकने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई है।एक ही परिसर में मिलेंगी सभी सुविधाएंमुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अन्य जिलों की तरह मधुबनी में भी आवास को लेकर काफी परेशानी थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है। उन्होंने निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह के साथ जी प्लस थ्री के दो अलग-अलग भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय और भवन निर्माण वि...