मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। संस्कृत भारती बिहार प्रान्त न्यास एवं रामेश्वर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रामेश्वर महाविद्यालय के किशोरी सिन्हा सभागार में छह दिवसीय आवासीय संस्कृत प्रबोधन वर्ग का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के कुलानुशासक प्रो. विनय शंकर राय व विशिष्ट अतिथि विवि के कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय झा, संगठन मंत्री डॉ.श्रवण कुमार ने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...