नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर डेल्टा-1 व 2 में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इन दोनों सेक्टरों में कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुरू हो गए हैं, साथ ही निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसको देखते हुए आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अलग-अलग की जाएगी। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी एक ही लाइन और ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। डेल्टा-1 व 2 में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ने लगी है। इससे आपूर्ति में दिक्कत पैदा हो सकती है। आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू रूप से होती रहे, इसके लिए अलग-अलग बिजली आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति कंपनी एनपीसीएल के साथ मिलकर सर्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.