हमीरपुर, फरवरी 9 -- राठ, संवाददाता। आपस में हंसी मजाक कर रहे छात्रों से नाराज आवासीय विद्यालय के संचालक ने छात्रों को बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के दादा ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में विद्यालय संचालक के गलती मानने पर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। कस्बे के शारदा पैलेस के पास जुगयाना मोहल्ले में रहने वाले शंकर लाल ने बताया कि 14 वर्षीय नाती अन्सु गल्हिया रोड स्थित एमएलबी एजुकेशन सेंटर आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। गत 7 फरवरी को वह 10 वर्षीय दोस्त निवासी पनवाड़ी के पीयूष और बुढ़ेरा गांव निवासी प्रबल राजपूत के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। हंसी मजाक करने से आग बबूला हुए विद्यालय संचालक ने तीनों बच्चों को कमरे में ले गए और सीसीटीवी कैमरे बंद कर कर बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे जब मोबाइल फोन से सूचना देने लगे तो बात नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.