जहानाबाद, मार्च 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डॉ. भीमराव अंबेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस नामांकन प्रक्रिया के लिए कुल प्राप्त 520 आवेदनों में 274 योग्य आवेदन पाये गये। योग्य प्राप्त आवेदनों में से विभागीय निर्देश के आलोक में ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से कोटिवार 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। लॉटरी प्रणाली का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। यह प्रक्रिया सभी आवेदकों के साथ आए उनके अभिभावकों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दास, जिला पदाधिकारी द्वारा नामित पदाधिकारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग माला कुमारी, विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.