दुमका, जुलाई 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरैयाहाट प्रखंड के आवासीय विद्यालयों में मलेरिया जांच अभियान चलाया गया है।‌ शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जांच कैम्प लगाकर बुखार व मलेरिया लक्षण के 11 बच्चियों का मलेरिया जांच किया गया। बताया गया कि कृष राज मिशन विद्यालय जियाजोर में 04, नवोदय विद्यालय हंसडीहा में 30, वनस्थली आवासीय विद्यालय हंसडीहा में 28 व संत फ्रांसिस विद्यालय हंसडीहा में 09 बच्चों का जांच किया गया है। बताये कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की मलेरिया जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यकतानुसार रैपिड मलेरिया टेस्ट के माध्यम से जांच के साथ मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम ...