बिहारशरीफ, मार्च 28 -- आवासीय विद्यालय में चयन पर छात्रा मुस्कान सम्मानित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नालंदा विद्यापीठ में हुआ सम्मान समारोह फोटो: 28 नालंदा01: नालंदा में शनिवार को सफल छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नालंदा विद्यापीठ की छात्रा मुस्कान कुमारी का चयन नवादा के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में कक्षा आठ के लिए हुआ है। शनिवार को विद्यालय परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रा को मेडल, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संकुल समन्वयक संजीत कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि अनुशासित और कड़ी मेहनत करने वाले छात्र ही भविष्य में...