कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। उप्र भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, पिपरा सहजनवा (गोरखपुर) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित किये गयें हैं। इसमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जायेगा। बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे तथा कोविड अवधि में अनाथ हुए पात्र बच्चे 1 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला श्रम कार्यालय कुशीनगर में जमा करना अनिवार्य होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 उत्तीर्ण व जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच तथा कक्षा 9 के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण तथा जन्मतिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिये। अधिक ज...