भभुआ, अप्रैल 18 -- स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष ने की है जांच (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़गांव खुर्द स्थित डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र की छत से गिरकर मौत होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इस घटना के बाद जहां शुक्रवार को पूरे दिन डीडीसी, एसडीओ, डीडब्ल्यूओ एसडीपीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष ने जांच की, वहीं रात में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। जिस स्थल पर बच्चे का शव मिला था, उसकी घेराबंदी कर दी गई है। शुक्रवार को पूरे दिन अधिकारी बड़गांव खुर्द आते-जाते रहे। यह भी पढ़ें- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को तत्काल निलंबित करें: डीडीसी जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने कहा कि डीडीसी के आदेश के आलोक में राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। ...