कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों ने कार्य परिस्थितियों, वेतनमान, अवकाश तालिका और गैर-शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त बोझ के विरोध में आवाज बुलंद की है। जिले के डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय सोनैली एवं नीमा के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने विभागीय निदेशक को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि विद्यालयों में शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा छात्रावास, मेस, कार्यालय, पोर्टल अपडेट, उपस्थिति दर्ज करने सहित कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां ली जा रही हैं, जबकि गैर-शैक्षणिक पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा अंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने किया वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.