लखनऊ, जून 22 -- Lucknow Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिले मकान में आग लगने से झुलसने और दम घुटने से 15 लोगों की मौत ने बेतरतीब और बेहिसाब बन रहे मकानों को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की निगरानी में नाकामी को सामने रख दिया है। इस निकम्मेपन ने 15 नौजवान लोगों की असमय जान ले ली, जो रोजी-रोजगार के लिए एनिमेशन सेंटर में काम कर रहे थे या गर्मी छुट्टी के दौरान वीडियो गेम बनाने की तकनीक सीखने गए थे। इस मकान में रहने वाले घर बनाने थे, लेकिन उसे दुकान पर दुकान लगाकर मार्केट कॉम्लेक्स बना दिया गया। फायर डिपार्टमेंट का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तक इनके पास नहीं था। मरने वालों में स्टाफ और स्टूडेंट्स कितने हैं, यह साफ नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ है कि मृतकों में ज्यादातर हेड हूपर्स स्टूडियो में बैठे थे। इस स्टूडियो मे...