चम्पावत, मार्च 16 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय में सोमवार की सुबह एक आवासीय मकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। सुबह 11:10 बजे फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना मिली कि टीआरएच के पास एक आवासीय मकान में आग लग गई है। सूचना पर फायर स्टेशन से दो फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...