आवासीय मकान के नक्शे पर खड़ा कर दिया छह मंजिला अपार्टमेंट
लखनऊ, सितम्बर 28 -- वजीरगंज के बारूदखाना स्थित लाल मस्जिद के पास जिस अपार्टमेंट में पिलर क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरी इमारत के ढहने का खतरा पैदा हो गया है, उसकी जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भवन पूरी तरह स्वीकृत मानकों के विपरीत बनाया गया था। जिस स्ट्रक्चर और नक्शे के आधार पर निर्माण की अनुमति ली गई थी, उसके अनुरूप भवन का निर्माण नहीं किया गया। एलडीए अधिकारियों के अनुसार 25 अगस्त 2009 में साहबुद्दीन के नाम से इस भूखंड पर एकल आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराया गया था। स्वीकृत नक्शे में बेसमेंट समेत तीन मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी और भवन एक परिवार के रहने के लिए प्रस्तावित था। इसके विपरीत बिल्डर ने यहां छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर दिया और इसमें 24 से अधिक फ्लैट विकसित कर दिए। इतना ही नहीं, ऊपरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.