नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए चार हजार आवासीय भूखंड योजना जून में लाएगा। योजना के नियमों और शर्तों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। योजना का रेरा में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। श्रमिक वर्ग के लिए यह यीडा की पहली आवासीय भूखंड योजना होगी। यमुना प्राधिकरण 3031औद्योगिक भूखंडों का आवंटन कर चुका है। तीस से अधिक औद्योगिक इकाइयां यीडा क्षेत्र में शुरू हो चुकी हैं। इस साल के अंत तक करीब 150 और इकाइयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहर में बसावट तेज होने से रेहड़ी-पटरी वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- हर जोन में खुलेगा जीडीए का जोनल कार्यालय श्रमिक और रेहड़ी-पटरी का काम करने वाले कम आय वर्ग के लोगों के लिए आवास की जरूरत ...