बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में आवासीय भवनों में व्यवसाय संचालित कर नगर निगम का टैक्स दबाने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। नगर निगम ने चारों जोन में ऐसे भवनों की पहचान कर सूची तैयार कर ली है और भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय श्रेणी में दर्ज भवनों में यदि व्यवसायिक गतिविधि संचालित हो रही है तो नियमों के अनुसार हाउस टैक्स और अन्य देय कर वसूले जाएं। नगर आयुक्त ने बताया कि कई ऐसे भवन चिन्हित हुए हैं जिन पर 10 से 12 करोड़ रुपये तक का टैक्स बकाया चल रहा है। संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में बकाया जमा करने को कहा गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.