हरदोई, जून 28 -- बेनीगंज, संवाददाता। विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत झरोइया में निर्माणाधीन आवासीय बालिका विद्यालय का भवन लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन अंतिम चरण में बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल में पीली ईंट, घटिया सीमेंट और निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिससे इसकी मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। ग्रामीण सत्य प्रकाश शुक्ला, रामलखन तिवारी, राजू और विमलेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा विद्यालय का शिलान्यास किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर थी। लोगों को उम्मीद थी कि विद्यालय बनने से क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा की सुविधा मिलेगी और उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। यदि...