मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन विषय पर आधारित है, जिसे बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित किया गया है। शिविर में 200 स्वयंसेवकों को राज्य आपदा मोचन बल के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बौद्धिक सत्र में सीनेटर विक्की आनंद ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. अमर कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को भगदड़ व भीड़ नियंत्रण के उपाय बताए गए। साथ ही सर्पदंश की पहचान व प्राथमिक उपच...