आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़। प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ने गुरुवार को आवासीय नक्शों पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन का कहना है आवासीय नक्शे पास होने से न केवल सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि अवैध निर्माण पर भी रोक लगेगी। संगठन ने अवर अभियंता (मैकेनिकल) के स्थान पर सिविल अवर अभियंता की नियुक्ति की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. जगदीश प्रसाद सोनकर, इंजी. राजगौरव वर्मा, इंजी. विनोद पांडेय, इंजी. अमित यादव, हलीमुल्लाह आदि शमिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...