कुशीनगर, मार्च 17 -- कुशीनगर। खेल निदेशालय के अधीन विभिन्न जनपदों में संचालित खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में सत्र 2026-27 में प्रवेश तथा केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी।उन्होंने बताया कि इच्छुक बालक/बालिकाएं खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क बैंक/कोषागार में जमा करना होगा। जिला एवं मण्डल स्तर के चयन/ट्रायल में प्रतिभागियों को अपने स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग करना होगा। वालीबाल/बास्केटबाल (बालक) के लिए न्यूनतम ऊंचाई 175 सेमी, वालीबाल/बास्केटबाल (बालिका) न्यूनतम ऊंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.