हल्द्वानी, जून 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वार्ड 5 पॉलीशीट में आवासीय क्षेत्र में बने प्लाईवुड के गोदाम को हटाने की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। रविवार को किए गए प्रदर्शन में कहा कि गोदाम से कॉलोनियों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आबादी क्षेत्र में चल रहे गोदाम को हटाने की लगातार मांग की जा रही है। गोदाम में अग्निशमन के उचित इंतजाम नहीं किए जाने के साथ ही कई कमियां हैं। ऐसे में कोई भी दुर्घटना होने पर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। बताया कि इसके नजदीक छोटे बच्चों का स्कूल होने के साथ ही आवासीय कॉलोनी है। यह भी पढ़ें- आवासीय क्षेत्र से गोदाम हटाने के लिए किया प्रदर्शन गोदाम को जल्द नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर विक्रम अधिकारी, मुन्ना गोस्वामी, राधा तिवारी, मीना गोस...