एटा, मार्च 26 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए गुरुवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि 23 से 26 मार्च तक जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित कराया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो एवं शटल रनिंग (बैटरी टेस्ट) में खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। फिजिकल टेस्ट में पास खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट के साथ ही मुख्य खेल का चयन ट्रायल किया गया। उन्होंने बताया कि फुटबॉल में कार्तिकेय, हॉकी में नितेश कुमार, वॉलीबॉल में गुलशन एवं गगन, कबड्डी में रितेश कुमार, एथलेटिक्स में मोहिनी का चयन किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 27 से 30 मार्च तक अलीगढ़ मंडल में होने वाले चयन...