कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश के पांच आवासीय क्रिकेट छात्रावासों में सत्र 2026 के लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल 25 मार्च और मंडल स्तरीय ट्रायल 29 मार्च को होंगे। जिसमें कानपुर नगर समेत पूरे मंडल के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। इन ट्रायल्स के आधार पर 15 सदस्यीय कानपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें 3 से 6 अप्रैल के बीच कानपुर नगर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 15 से 29 अप्रैल तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल और क्रीड़ाध...