अररिया, मार्च 12 -- भरगामा, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एक आवासीय कमरे से चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अंचल गार्ड के आवास और भरगामा थाना से महज लगभग 20 गज की दूरी पर स्थित है। पीड़िता भानू कुमारी ने भरगामा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके चाचा स्व. योगेन्द्र झा भरगामा अंचल में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद वह अपने परिवार के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आवासीय कमरे में ही रह रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने से वह परिवार सहित अररिया में रह रही थी। दस मार्च की शाम जब वह वापस भरगामा स्थित अपने आवास पहुंचीं तो कमरे का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। चोरों ने कमरे से एक एलईडी टीवी, मिक्सर मशीन, गैस चूल्हा, दो पंखा, ...