बेगुसराय, अप्रैल 1 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार के पहुंचते ही प्रखंड और अंचल कार्यालयों में गहमागहमी देखी गई। एसडीएम ने एफसीआई गोदाम कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड कार्यालय, प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय, अंचल कार्यालय, श्रम निरीक्षक कार्यालय, बीपीआरओ कार्यालय समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार को स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। प्रखंड प्रमुख ने लेबर इंस्पेक्टर के द्वारा नजराना लेकर लेबर कार्ड बनाने एवं जरूरतमंद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसडीएम ने लेबर इंस्पेक्टर को सख्त फीडबैक देने का निर्देश देते हुए अपनी आदत सुधारने की बात कही। आरटीपीएस में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.