चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासित महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक वातावरण के निर्माण पर जोर दिया। निर्देश दिए कि सेंटर की लाइब्रेरी में प्रेरणादायक महिलाओं की जीवनियों से संबंधित पुस्तकें एवं दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं। ताकि आवासित महिलाएं अपने ज्ञानवर्धन के साथ-साथ आत्मबल में भी वृद्धि कर सकें। डीएम ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक संबल का केंद्र है। यहां आने वाली प्रत्येक पीड़ित को संवेदनशील एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- शौचालय विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी उन्होंने रोस्टर ड्यूटी का बारीकी से अवलोकन किया। 181 महि...