गाजीपुर, मई 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होने आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें सभी किशोर उपस्थित रहे। उन्होने संबंधित संचालकों को निर्देश दिया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ -सफाई, कपडे तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि कराने एवं पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...