गुमला, जून 24 -- गुमला, संवाददाता। डीडीसी अनिमेश रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीडीओ, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयकों, मनरेगा बीपीओ और 15वें वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना , मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीडीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने, लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मनरेगा योजनाओं पर ध्यान मनरेगा यो...