कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं में तेजी आई है। दिशा की बैठक में प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। अधिकांश योजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा होने से अधिकारियों ने संतोष जताया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में जिले को 5 लाख 54 हजार 400 पौधारोपण का लक्ष्य मिला था। इसके विरुद्ध अब तक 3 लाख 57 हजार 800 पौधे लगाए जा चुके हैं, जो 64.54 प्रतिशत उपलब्धि है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर शेष लक्ष्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जल संरक्षण योजनाओं में जिले की स्थिति मजबूत बताई गई है। पोखर व तालाब निर्माण की 556 योजनाओं में से 549 पूरी कर ली गई हैं। र...