आवास, पेंशन व पशु शेड योजना में अवैध वसूली का आरोप
गिरडीह, जून 16 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर सोमवार को निमाडीह पंचायत में ग्रामीणों और पीड़ित लाभुकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व धनवार नगर अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता विनय संथालिया ने किया। इस दौरान पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर यादव के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर चर्चा करते हुए कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। बैठक में निमाडीह निवासी ननकी देवी ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व सुअर पालन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे लगभग 42 हजार रुपये लिए गए, लेकिन न तो योजना का लाभ मिला और न ही राशि वापस की गई। यह भी पढ़ें- चंडी में आवास योजना में धांधली का आरोपआरोपों पर चर्चा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राशि वापस मांगने पर उनका बैंक खाता और पेंशन बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.