सहारनपुर, जून 17 -- तीतरों । गांव रादौर में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घर के सामने खड़े ग्रामीण पर आवारा सांड ने हमला कर दिया जिसके कारण वह घायल हो गया। पिछले कई दिनों से लगातार आवारा सांड के हमले हो रहे है। दोपहर के समय बिल्लू पहलवान अपने घर के सामने खड़े थे सामने आए आवारा सांड ने बिल्लू पहलवान पर हमला कर दिया। बिल्लू पहलवान जान बचाने के लिए घर में घुस गए लेकिन सांड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, लोगों में आक्रोशआवारा सांडों का आतंक सांड के हमले में बिल्लू पहलवान घायल हो गए। इससे पहले भी आवारा सांड विकास रोहिल्ला पर हमला कर चुके हैं। 2 दिन पूर्व गांव में आए एक मेहमान के ऊपर भी आवारा सांड ने हमला कर दिया था। गांव में एससी एसटी आयोग के सदस्य महिपाल सिंह बाल्मीकि ग्रामीणों की समस्या सुनने के लि...