संभल, मार्च 29 -- संभल। जनपद के थाना कैला देवी क्षेत्र के ग्राम अझरा में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला कक्षा 11 के छात्र सुमित कुमार पुत्र भगवानदास से जुड़ा है, जिस पर एक आवारा सांड ने जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल संभल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में छुट्टा आवारा पशुओं की समस्या बेहद गंभीर हो चुकी है। किसान रातभर अपने खेतों की रखवाली करते हैं, इसके बावजूद सांड और अन्य आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव कैली पतरासी के लोग अपने यहां के आवारा पशुओं को हांककर ग्राम अझरा की ओर भगा देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.