इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- बकेवर। महेवा विकासखंड के नगला तिवारी गांव में आवारा सांड ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सांड ने महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका है। इसके बावजूद सांड को पकड़ने की कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। संजीव तिवारी ने बताया कि 21 अगस्त को उनके बड़े भाई की पत्नी लवली गांव में थीं। इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया। इसी बीच पालतू कुत्ते ने सांड को रोककर लवली की जान बचाई। हमले में घायल लवली देवी का ग्वालियर के निजी अस्पताल में इलाज कराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सड़कों पर आवारा जानवर, रात में हादसे की संभावनाग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों के अनुसार सांड ने नगला श्रीराम निवासी शिवकुमार को भी टक्कर...