आवारा सांडों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल
सहारनपुर, जून 1 -- नानौता। नगर के मौहल्ला सरावज्ञान स्थित थाना रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ते हुए अचानक सड़क पर एक-दूसरे के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान एक बाइक सवार उनकी चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन में आसपास की दुकानों में घुसकर अपनी जान बचाई। सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे बेकाबू सांडों ने सड़क पर खड़ी तीन बाइकों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं मोहल्ला शेखजादगान निवासी बाइक सवार वसीम सांड की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद आम नागरिकों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त हो गया।स्थानीय यह भी पढ़ें- जंगली जानवर कर रहे हैं फसल को नष्ट लोगों ने प्रशासन से आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.