आवारा पशु के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम
सुल्तानपुर, मई 22 -- अखण्डनगर, संवाददाता थाना क्षेत्र के नगरी गांव में छुट्टा मवेशी के हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।नगरी गांव निवासी सुरता देवी (68) पत्नी नरसिंह गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब खेत की ओर टहलने गई थी। इसी दौरान एक निराश्रित पशु ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पशु वहां से भाग निकला। स्वजन घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्ड नगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर रेफर कर दिया था। जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर में उपचार के दौरान बीती रात सुरता देवी ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.