मेरठ, अप्रैल 1 -- मवाना से खतौली लौट रहे शादाब की बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शादाब मंगलवार को मवाना से अपने घर खतौली की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा, तभी अचानक उसकी बाइक के सामने एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को उठाकर तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.