सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। खेतों में घुसकर मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं, जिससे मेहनत पर पानी फिर रहा है। वहीं सड़कों पर घूमते आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। खासकर रात के समय बाइक सवारों को अधिक खतरा रहता है। किसानों का कहना है कि रातभर फसल की रखवाली करनी पड़ती है। इसके बावजूद नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशाला व्यवस्था मजबूत करने और आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...