जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) ने आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एग्रिको सिग्नल से मर्सी अस्पताल मार्ग पर सघन कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क पर घूम रहे दो आवारा सांडों को सुरक्षित व मानवीय तरीके से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कदम यातायात सुचारु रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया। कार्रवाई में विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. सागर हांसदा, सिटी मैनेजर ज्योतिपुंज तथा जिला पशुपालन विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने पशु मालिकों से मवेशी खुला न छोड़ने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...