आवारा-निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गौ आश्रय स्थल में किए जाएं संरक्षित : उपाध्याय
पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में उप्र गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने जनपदीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निराश्रित गौवंशों को पकड़वा कर गौशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए। जनपदस्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर घूम रहे आवारा/निराश्रित गौवंशों को पकड़वाकर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। जहां विद्युत कनेक्शन नहीं है। उन गौ आश्रय स्थलों में विद्युत कनेक्शन कराया जाए। गौ आश्रम स्थलों में अतिरिक्त साफ सफाई की जाए। मच्छर-मक्खी से बचाव के लिए गौ आश्रय स्थलों में फागिंग कराई जानी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.