बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय बस स्टैंड के पास शनिवार को आवारा जानवर के हमले से अखबार के हॉकर कृष्णा प्रसाद जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। लोगों की मानें तो वे अपनी दुकान के पास बैठे थे। तभी एक सांढ़ ने हमला कर दिया। उन्हें पटककर सड़क पर गिरा दिया और सींग से कुछ दूर तक घसीटा। कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए सांढ़ को भगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.