आवारा गोवंश से टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक
मेरठ, मई 21 -- सरधना में बुधवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए आवारा गोवंश से टकरा गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ऐयरबैग खुलने के कारण कार चालक की जान बच गई। गनीमत रही की कार पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार देर रात कार मेरठ की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही दबथुवा गांव के बाजार में पहुंची। तभी अचानक सामने आवारा गोवंश आ गया। इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाता उसकी कार गोवंश से टकरा गई। कार के दोनों एयर बैग खुल गए। जिसके चलते चालक की जान बच गई। यह भी पढ़ें- सांडों की लड़ाई से अलीगढ़ मार्ग पर प्रभावित हुआ यातायात जबकि कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बेसहारा गोवंशों के चलते कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.