इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- इकदिल। क्षेत्र में आवारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। ये गोवंश देर रात खेतों में झुंड के रूप में घुसकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड के बावजूद किसान रात-रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। पशु झुंड में आकर फसल को खा जाते हैं और भारी नुकसान पहुंचाते हैं। कई किसानों की गेहूं की फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यह स्थिति किसानों के लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण बन गई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास बनाए गए गोशाला व आश्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि आवारा पशुओं को पकड़कर इन केंद्रों में स्थानांतरित किया जाए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.